{"_id":"62925abb3185ef47533a7e58","slug":"hardoi-news-bike-rider-collided-with-bull-one-killed-another-injured-due-to-horn-entering-hardoi-news-knp6993792160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से टकराए बाइक सवार, सींग घुसने से एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड से टकराए बाइक सवार, सींग घुसने से एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बाइक सवार सांड़ से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सीने में सींग घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कालोनी निवासी अनुदीप दयाल (36) अपने साथी योगेंद्र उर्फ योगी निवासी लखनऊ के साथ 25 मई को बाइक से नैनीताल गया था। शनिवार को नैनीताल से लौटते समय बाइक अनुदीन चला रहा था।
रात करीब नौ बजे शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर उधरनपुर के पास अचानक सामने आए सांड़ से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में अनुदीप के सीने में सांड़ का सींग घुस गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉ. रिजवान ने अनुदीप दयाल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी योगेंद्र को गंभीर चोट नहीं आई थी।
योगेंद्र ने बताया कि अनुदीप लखनऊ के लाल बाग स्थित नूर मंजिल अस्पताल में कर्मी था। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोच्युरी में रखवाया गया है।