{"_id":"62a1e4fe70fbb048361528ea","slug":"hardoi-news-bike-hit-the-old-woman-on-foot-died-hardoi-news-knp701364065","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रही वृद्धा को बाइक ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रही वृद्धा को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
फोटो-12- मृतका रामलड़ैती की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पाली। बैंक से रुपये निकाल कर पैदल घर जा रही वृद्धा को रूपापुर मार्ग पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव गदरिया निवासी राम लड़ैती (60) बृहस्पतिवार की सुबह मुंडेर गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालने गई थीं। जहां से पैदल लौटते समय पाली-रूपापुर मार्ग पर मुंडेर गांव के सामने बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में राम लड़ैती की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।