फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Many families were sent to safer places

हरदोईः कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया

Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Many families were sent to safer places
फोटो-35- नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेते तहसीलदार नरेन्द्र कुमार - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा पिपरिया गांव में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी किनारे बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। गांव में रवि कुमार पुत्र रामनिवास का मकान में कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने लेखपाल राजीव मिश्रा के साथ मौके पर जाकर परिवार सहित गांव के पांच परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया।
अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम ने बताया है कि रामगंगा नदी में बेघुल, रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में एक मीटर की वृद्धि 11-12 अक्तूबर के मध्य संभावित है। रामगंगा नदी में विभिन्न पहाड़ी नाले से पानी आने के कारण जनपद में एक लाख क्यूसेक तक पानी प्रवाहित होने की संभावना है, जिसका प्रभाव 15 अक्तूबर तक आना संभावित है।
विज्ञापन

नदी अपने खतरे के निशान से 1.60 मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। गर्रा नदी में दूनी बैराज से 25000 क्यूसेक एवं स्थानीय नदी नालों से अतिरिक्त पानी को सम्मिलित करते हुए जनपद में कुल 55,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी अपने खतरे के निशान से 3.37 मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। जनपद के तहसील बिलग्राम में गंगा अपने खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। जनपद की सभी नदियां अपने खतरे के निशान से नीचे प्रवाहित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed