फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Letter missing from SDM court, report on Peshkar

हरदोईः एसडीएम कोर्ट से पत्रावली गायब, पेशकार पर रिपोर्ट

Sat, 16 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Letter missing from SDM court, report on Peshkar
संडीला। एसडीएम कोर्ट से पत्रावली गायब होने के मामले में एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने पेशकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट से 18 दिसंबर 1996 को निर्णीत सरकार बनाम सईदा परवीन ग्राम मलकाना संडीला की वाद पत्रावली कोर्ट से गायब है। स्टांप की कमी से संबंधित इस पत्रावली को जिलाधिकारी ने तलब किया है।
जिस पर अभिलेखागार में पत्रावली संचित नहीं मिली। एसडीएम कोर्ट में खोजबीन करने पर पता चला कि पत्रावली चार अप्रैल 2009 को एसडीएम कोर्ट के तत्कालीन स्टांप लिपिक ने हस्ताक्षरित है।
विज्ञापन

इसमें संबंधित पार्टी पर स्टांप कमी का जुर्माना लगाया गया था, जुर्माना वसूली के लिए तहसीलदार की यहां दस्तावेज भेजे गए थे। जब धनराशि की वसूली नहीं हुई और मामला जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के संज्ञान में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पत्रावली की तलाश शुरू हुई। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने पेशकार अमित मौर्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed