फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi kids know about poor

मासूम भी जान गए पीड़ितों का दर्द, फोड़ी गोलकें

Thu, 09 Apr 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi kids know about poor
फोटो-32- बच्ची ने गोलक रखे रुपयों को दिया दान। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन में भूख से जंग लड़ रहे पीड़ितों को भोजन की समस्या न हो इसके लिए बच्चे भी आम लोगों की दिक्कतें समझ रहे हैं। अपनी गोलक फोड़कर अपनी सामर्थ्य के मुताबिक वे भी अपना सहयोग कर रहे हैं। गोलक फोड़कर बचत की राशि प्रशासन को दान दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि किस तरह नन्हे मुन्ने भी बड़ों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं...
विज्ञापन

ब्लाक भरावन के ग्राम पिपरी नरायनपुर निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की चार वर्षीय पुत्री आराध्या ने गोलक में रखे 778 रुपये अतरौली थाना प्रभारी को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दान किया। गुरुवार को लक्ष्मी मॉडर्न एकेडमी मिश्रखेड़ा की कक्षा चार की छात्रा आराध्या हरदोरपुर थाना माल लखनऊ मामा निक्की के यहां से एक साल पूर्व गोलक लाई थी। बाबा रामकिशोर सिंह व बुआ लकी के साथ थाने पर आकर उसने अपनी बचत के रुपये अतरौली थाना प्रभारी संतोष तिवारी को सौंपे।
विज्ञापन

बावन रोड के बसंत बिहार निवासी समीर पांडे व जितिन पांडे ने भी अपनी गोलक को फोड़ उसमें निकले 1500 रुपए कोरोना एलर्ट के चलते पीड़ितों के सहायतार्थ सौंपे। कलक्ट्रेट पहुंच जितिन ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव के सामने अपनी गोलक फोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed