{"_id":"630760bea709012f23105b41","slug":"hardoi-in-the-sorrow-of-his-wife-the-farmer-committed-suicide-by-consuming-poison-hardoi-news-knp7144903122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पत्नी के गम में किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पत्नी के गम में किसान ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंटा गांव के एक किसान ने पत्नी की मौत के गम में जहर खा लिया। परिजन उसे कछौना सीएचसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
अंटा गांव निवासी पप्पू (35) खेती करता था। बुधवार शाम उसने जहर खा लिया। गांव से कुछ दूरी पर वह झाड़ियों में बेहोश पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे पड़ा देख कर परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे कछौना सीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई अशोक ने बताया कि पप्पू की पत्नी सीमा की तीन माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह परेशान था। बताया कि पत्नी के गम में उसने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के तीन बच्चे हैं। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।