फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,medicine

एडीएम सहित अधिकारियों की टोली ने दवा दुकानों का किया निरीक्षण

Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,medicine
हरदोई। शहर के अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को भी शहर स्थित कई दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद ग्राहकों से दवाओं के रेट आदि के बारे में जानकारी ली व दवाखाना संचालकों को भी हिदायत दी कि एमआरपी रेटों से अधिक मूल्यों पर दवाएं न बेची जाएं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में जनपद में दवाओं की कालाबाजारी रोकने एवं निर्धारित दर पर जनसामान्य उपलब्ध कराने के लिए एफएसओ अजीत सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने बिलग्राम चुंगी, सर्कुलर रोड, बिलग्राम रोड, मुन्ने मियां चौराहा व सदर बाजार स्थित कई दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के समय सभी दुकानों पर उपस्थित दवा ग्राहकों से टीम ने निर्धारित रेट से अधिक पर दवा मिलने के बारे में पूछा तो ग्राहकों ने बताया कि उन्हें एमआरपी दर पर दुकानदार दवा उपलब्ध करा रहें हैं। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिये गए हैं कि बिना मास्क पहने व्यक्ति को दवाई न दें व सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed