{"_id":"612fbb5a8ebc3e32763ad3de","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6495807167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूरा हो रहा हर बेघर के अपने घर का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पूरा हो रहा हर बेघर के अपने घर का सपना
विज्ञापन
बिलग्राम ब्लाक मुख्यालय पर लाभार्थी को चाबी देते विधायक आशीष सिंह आशू औरब्लाक प्रमुख सतेंद्र सि
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के 19 विकास खंडों में बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 7298 लाभार्थियों को आवासों की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। 10 लाभार्थियों को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में डीएम अविनाश कुमार ने चाबी दी। आशियाना मिलने का सपना पूरा होने पर बेघरों के चेहरे खिल उठे।
अहिरोरी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सदर सांसद जय प्रकाश ने लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर व्यक्ति का छत का सपना साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। अब कोई भी व्यक्ति बेघर नहीं रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, खंड विकास अधिकारी पंकज यादव, प्रदीप पाठक, अनुभव सिंह, जितेंद्र सिंह, रामभजन आदि मौजूद रहे।
भरखनी में ब्लॉक मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि अपने आशियाने का ख्वाब अब हकीकत में बदल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान राजेश गौतम, पदम पाठक, ऋषिकांत, दीपक राजपूत, ओमशिव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टोडरपुर ब्लॉक मुख्यालय में शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने 92 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी, टोडरपुर के ग्राम प्रधान श्याम बाबू त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, एडीओ पंचायत आशीष वाजपेयी मौजूद रहे।
बिलग्राम ब्लाक सभागार में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने 82 लोगों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी, खंड विकास अधिकारी मानवीर सिंह मौजूद रहे।
---