फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,corona

संक्रमितों पर निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से भी

Sun, 25 Apr 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,corona
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने कहा है कि एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से भी की जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही कोरोना के संक्रमण को मात देनी है। कोरोना संक्रमितों को हर संभव मदद दिलाए जाने के प्रति भी डीएम ने आश्वस्त किया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एकीकृत कोविड एंड कमांड कंट्रोल सेंटर में डीएम अविनाश कुमार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की टेस्टिंग से लेकर एक्टिव केस तक के बारे में जानकारी ली। निगरानी समितियों की सक्रियता पर भी उन्होंने चर्चा की। सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी को निर्देश दिए कि संक्रमितों के स्वास्थ्य पर लगातार निगाह रखी जाए। जो संक्रमित होम आइसोलेट हैं उनको आवश्यक मेडिकल किट पहुंचाए जाने के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed