फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi got Diwali gift on the pretext of sisters

Hardoi News: बहनों के बहाने हरदोई को मिला दिवाली का तोहफा

Fri, 03 Nov 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hardoi got Diwali gift on the pretext of sisters
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित जनसभा में 541 करोड़ रुपये के 217 कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास के बाद कहा कि यहां बहनों के बहाने हरदोई को दिवाली का तोहफा मिल गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी शक्ति वंदन के तहत महिला सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने 17 पेयजल परियोजनाओं, 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 20-20 बेड की बढ़ोतरी के कामों का लोकार्पण किया। साथ ही 86 मार्गाें के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया। तीन पशु चिकित्सालयों के नए भवन, छह हेल्थ वेलनेस सेंटर और पर्यटन विभाग के तीन कार्याें का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 66 कार्याें का शिलान्यास भी किया। इसमें आठ पुल-पुलिया, तीन वृहद गो संरक्षण केंद्र, 33 मार्ग और बड़ी संख्या में अंत्येष्टि स्थल भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यहां तीन महिलाओं रुक्मणी, पूजा यादव और सावित्री की गोद भराई कराई। इसके अलावा तीन बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इन बच्चों के नाम शिवांश, मौलिक और ऋषभ हैं। दिव्यागों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed