फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer drowned in pond while breaking water chestnut, died

हरदोईः सिंघाड़ा तोड़ते समय किसान तालाब में डूबा, मौत

Thu, 06 Oct 2022 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer drowned in pond while breaking water chestnut, died
फोटो-22- मृतक राकेश की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के म्यौरा गांव में सोमवार देर शाम सिंघाड़ा तोड़ते समय किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव म्यौरा निवासी राकेश (40) खेती करता था। गांव के पास स्थित तालाब में उसने सिंघाड़ा की फसल डाली थी। सोमवार शाम वह तालाब में घुुसकर सिंघाड़ा तोड़ रहा था। इस दौरान गहरे पानी में जाकर डूब गया। शोर सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, वह डूब चुका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन मौके पर आ गए और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत केे बाद गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed