फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: ED attaches assets of history-sheeter Raju Bhadaicha, ED is probing sugar mill scam

हरदोई : ईडी ने हिस्ट्रीशीटर राजू भदैचा की संपत्ति की अटैच, चीनी मिल घोटाले की जांच कर रही है ईडी

Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: ED attaches assets of history-sheeter Raju Bhadaicha, ED is probing sugar mill scam
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरदोई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजेंद्र सिंह की संपत्ति अटैच की है। गुपचुप ढंग से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम कार्रवाई कर वापस चली गई। हिस्ट्रीशीटर राजू भदैचा बनारस जेल में बंद है। 
विज्ञापन


राजेंद्र के विरुद्ध विभिन्न जनपदों के अलग-अलग थानों और कोतवाली में 30 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। राजेंद्र पूर्व में भदैचा का ग्राम प्रधान रह चुका है।
विज्ञापन


 

उसकी पत्नी भी प्रधान रह चुकी है। हाल में हुए पंचायत चुनाव में भी राजू ने जेल से ही प्रधानी के लिए नामांकन किया था, लेकिन चुनाव हार गया। उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला भी चल रहा है।

शुक्रवार को प्रवर्तन अधिकारी अजय गुप्ता के नेतृत्व में आई टीम ने राजू की संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। डीएम अविनाश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि कर बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम आई थी। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग मांगा गया था। पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया था।

जमीन और चीनी मिल को कब्जे में लिया
ग्राम राजेपुर में गाटा संख्या 751, 795, 409, 421 व 149 की जमीनों को कुर्क किया गया है। इसके अलावा भदैचा में गाटा संख्या 1891 की जमीन के साथ शहर स्थित शुगर मिल को भी प्रवर्तन निदेशालय ने कब्जे में ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय बसपा सरकार में बेची गई चीनी मिलों की जांच भी कर रहा है। इस मामले में भी राजू भदैचा का नाम सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed