फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, DM warns Public Works Department on bad roads

हरदोईः डीएम ने खराब सड़कों पर लोक निर्माण विभाग को चेताया

Thu, 06 Oct 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, DM warns Public Works Department on bad roads
फोटो-47- कलेक्ट्रेट में राजस्व कार्यों की बैठक करते जिलाधिकारी एमपी सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। बृहस्पतिवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें जिले की खराब सड़कों पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों से नाराजगी जताई। कहा कि यदि सड़कों पर हादसे होते हैं, तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में डीएम ने राजस्व वसूली की ताजा स्थिति पर भी जानकारी ली।
विज्ञापन

खराब सड़कों की चर्चा आने पर डीएम ने कहा कि जनहानि के लिए संबंधित अफसरों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन पर कार्रवाई भी होगी।
निकाय चुनाव के दृष्टिगत उन्होंने सभी नगरीय निकायों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गणना कार्डों की मांग सभी करें। इसके साथ ही बूथों का सत्यापन कर लिया जाए।
विज्ञापन

1200 से अधिक मतदाताओं वाला कोई बूथ न हो। एक केंद्र पर चार से अधिक बूथ न हों। उन्होंने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति हो। स्टांप पंजीयन विभाग को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग व बिजली विभाग से कम प्रगति को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन विभाग की कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चकबंदी वाले ग्रामों के लेखपालों के साथ नियमित समय पर बैठक की जाए।

एसओसी चकबंदी को निर्देशित किया कि शासन के दिए गए लक्ष्य के अनुरूप चकबंदी कार्य को आगे बढ़ाया जाए। आपत्तियों का निस्तारण समय से किया जाए।
किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न की जाए। वादों के निस्तारण में तेजी लाई लाए। बैठक में एडीएम वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट डा. सदानंद गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed