फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Death of a farmer who came in the grip of a broken wire in the field

हरदोईः खेत में टूटे पड़े तार की चपेट में आए किसान की मौत

Thu, 18 Aug 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Death of a farmer who came in the grip of a broken wire in the field
फोटो-02- मृतक ब्रजकिशोर की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर भगत में मक्के की फसल की रखवाली करने गया किसान की खेत में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव शुक्लापुर भगत निवासी बृजकिशोर (65) खेती करते थे। गुरुवार सुबह वह मक्का की फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से खेत पर गए थे। उनके खेत के ऊपर से एचटी लाइन निकली है।
विज्ञापन

जिसका तार टूटकर खेत मेें गिरा पड़ा था। इसकी जानकारी किसान को नहीं थी। उसका पैर जैसे ही तार पर पड़ा, तो करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि सुधींद्र सिंह ने उपकेंद्र पर घटना की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मृतक के भाई छविराम ने बताया कि जर्जर लाइन का तार टूटकर गिरने से चपेट में आकर बृजकिशोर की जान गई है।
भाई ने बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक अविवाहिता था। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed