{"_id":"63835b1efb7b2440d62ed35f","slug":"hardoi-dead-body-of-farmer-found-in-pond-hardoi-news-knp7304409136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः तालाब में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः तालाब में मिला किसान का शव
विज्ञापन
फोटो-15-मृतक जागेश्वर के फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। कोतवाली के गांव फत्तेपुर गयंद गांव में शनिवार शाम सिंघाड़ा तोड़ने गए किसान का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में तालाब में मिला। जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई ने साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फत्तेपुर गयंद गांव निवासी जागेश्वर (46) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। शनिवार शाम गांव के एक व्यक्ति के साथ शराब पीते देखा गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।
रविवार सुबह परिजनों ने उसके साथी से पूछताछ की। साथी ने बताया कि जागेश्वर उसके साथ शराब के नशे में डोंगी (नाव) पर बैठकर सिंघाड़ा तोड़ रहा था। इस दौरान डोंगी पलटने से वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। वह तालाब से निकल कर घर भाग गया। डर की वजह से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में सिंघाड़ा की बेल के नीचे दबा शव बरामद किया। मृतक के कोई संतान नहीं है। मृतक के भाई राम सिंह ने साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।