{"_id":"6310f6c4155bf13b7101cb24","slug":"hardoi-bike-riding-girl-dies-due-to-car-collision-two-injured-hardoi-news-knp7158765147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, दो घायल
विज्ञापन
फोटो-36- मृतका अनन्या की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
सांडी। हरदोई मार्ग पर माझिया गांव के पास बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई। उसका पिता और मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुरौली कठेरियान गांव निवासी रामजीत (32) की बेटी अनन्या (5) को बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने साले देहात कोतवाली के कुर्रिया गांव निवासी सोबरन (30) के साथ बाइक से बेटी की दवा लेने हरदोई आया था।
शाम को दवा लेकर वापस लौट रहा था। हरदोई-सांडी मार्ग पर मझिया गांव के पास पीछे से आई अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर अनन्या सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि रामजीत और सोबरन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि बाइक चला रहा सोबरन हेलमेट नहीं लगाए था। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।