फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bike rider Kushinagar's youth dies in accident, fellow injured

हरदोईः हादसे में बाइक सवार कुशीनगर के युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bike rider Kushinagar's youth dies in accident, fellow injured
फोटो-27- फाइल फोटो अभिनंदन - फोटो : HARDOI
हरियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र मेेें हरदोई-पिहानी मार्ग पर सोमवार रात गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक मेें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के थाना कुर्क के महुआ बुजुर्ग गांव निवासी अभिनंदन (25) जल मिशन कार्यक्रम के एक एनजीओ में काम करता था। वह पिहानी ब्लॉक का काम देख रहा था। उसके साथ में शहर कोतवाली के कन्हईपुरवा निवासी विशाल पाल (26) भी काम करता था। दोनों बिलहरी गांव में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम दोनों बाइक से हरियावां चीनी मिल गेट के पास स्थित ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर गदाईपुर गांव के पास पीछे से आई गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने अभिनंदन की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

सीओ शिल्पी कुमारी ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। ट्रैक्टर- ट्राली कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
24 नवंबर को अभिनंदन की होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि अभिनंदन चार भाई-बहनों में बड़ा था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। 24 नवंबर को तिलक और 27 को शादी थी। इसकी तैयारियों घर में हो रही थी। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, तो घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed