{"_id":"62dece4ea16d8341a126d8ff","slug":"hardoi-bike-rider-collided-with-kanwariya-died-hardoi-news-knp7094434183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कांवड़िये को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कांवड़िये को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो-09- मृतक रामजी की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
माधौगंज। कन्नौज क्षेत्र में मेहंदी घाट से कांवड़ में गंगाजल भरकर साथियों के साथ पैदल आ रहे कांवड़िया को पुल पर पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर वसुदेव गांव निवासी रामजी (15) आठवीं का छात्र था। रविवार को उसके साथी कन्नौज के मेहंदी घाट से कांवड़ भरकर मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर आ रहे थे।
रास्ते में मेहंदी घाट गंगा पुल पर पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। साथियों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। मृतक तीन भाई-बहनों में छोटा था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।