{"_id":"614ef70c8ebc3e0bbe4f6375","slug":"hardoi-audio-of-daroga-of-majhila-police-station-viral-suspended-used-abusive-words-for-higher-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: अफसरों के लिए अभद्र शब्दों की ऑडियो वायरल, दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: अफसरों के लिए अभद्र शब्दों की ऑडियो वायरल, दरोगा सस्पेंड
Sat, 25 Sep 2021 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:48 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी विकास जायसवाल को सौंपी गई है। हालांकि ऑडियो पुराना बताया जा रहा है, लेेकिन इसमें उच्चाधिकारियों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
- फोटो : गूगल
विस्तार
हरदोई जिले में उच्चाधिकारियों के लिए अभद्र शब्दों की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी ने मझिला थाने में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
मझिला थाने में तैनात दरोगा आरडी रावत का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। इस ऑडियो में आरडी रावत को तत्कालीन डीजीपी समेत कई अन्य अधिकारियों और शासन में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना गया है।
ऑडियो वायरल होने पर एसपी अजय कुमार ने इसकी प्राथमिक जांच सीओ शाहाबाद एसके सिंह को सौंपी। दोपहर बाद सीओ की रिपोर्ट मिलते ही उन्होंने रावत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।