{"_id":"62fbf329882b742a821941d8","slug":"hardoi-anil-mishra-raised-the-honor-of-the-district-by-receiving-the-silver-commendation-disc-hardoi-news-knp71308516","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सिल्वर कमंडेशन डिस्क प्राप्त कर अनिल मिश्र ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सिल्वर कमंडेशन डिस्क प्राप्त कर अनिल मिश्र ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
फोटो-50- अनिल मिश्रा
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के सिविल लाइंस निवासी अनिल मिश्र पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक ने उन्हें सिल्वर कमंडेशन डिस्क प्रदान किया है।
अनिल मिश्र टड़ियावां थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव के मूल निवासी हैं। उनको 35 वर्ष के सेवाकाल में 272 बार एक लाख रुपये से ज्यादा का नकद पुरस्कार दिया गया है।
उन्हें कानपुर में तैनाती के दौरान वर्ष 2002 में सराहनीय सेवा सम्मान, सीतापुर में 2016 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। फायर सर्विस मुख्यालय में 2020 में गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक व पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 2021 में राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्हें यह सम्मान मिलने की सूचना पाकर भरत पांडे, ओमी व भाई अशोक कुमार सहित परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।