{"_id":"630fa60edad3613d55233e37","slug":"hardoi-after-the-cow-worship-the-minister-asked-the-question-remain-silent-and-responsible-hardoi-news-knp7156936144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः गो पूजन के बाद मंत्री ने पूछा सवाल तो मौन रहे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः गो पूजन के बाद मंत्री ने पूछा सवाल तो मौन रहे जिम्मेदार
विज्ञापन
फोटो-15- कौढ़ा में गोपूजन करते मंत्रीगण ।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले के दौरे पर आए मंत्री समूूह ने बुधवार की सुबह कौंढ़ा गांव की गोशाला में गो-पूजन किया। इसके बाद संविलियन स्कूल का निरीक्षण किया।
जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूरी पर लखनऊ-हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित कौढ़ा गांव में मंत्री समूह में शामिल जितिन प्रसाद, कपिल देव अग्रवाल और मयंकेश्वर शरण सिंह ने गो पूजन किया।
गाय को गुड़ खिलाने के बाद भूसा, हरा चारा, पानी की व्यवस्थाओं की जानकारी की। गोशाला में हरा चारा देख कर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के चेहरे पर हल्की सी मुुस्कान आ गई।
उन्होंने कहा कि इस तरह के इंतजाम हर रोज होने चाहिए। कौशल विकास मंत्री ने सवाल किया पिछले दो माह में कितने गोवंश यहां लाए गए हैं तो पशुपालन विभाग से लेकर गोशाला संचालक तक मौन हो गए। कहा कि, टैग लगा एक भी मवेशी घूमता नहीं मिलना चाहिए। यदि घूमते मिला, तो इसे घोर लापरवाही माना जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों मंत्री संविलियन विद्यालय पहुंचे। यहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में राज्यमंत्री कपिल देव व मयंकेश्वर शरण सिंह ने पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और पोषाहार वितरण करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने लिखे सवाल, बच्चों ने दिए जवाब
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में आ गए। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखे। इसके बाद बच्चों ने उनके जवाब दिए। मंत्री के टेस्ट में बच्चे पास हुए। मंत्री के निर्देश पर बीएसए ने 1000 रुपये स्कूल को दिए। सही जवाब देने वाले बच्चों को इससे पुरस्कार और सभी बच्चों को चॉकलेट मिलेगी।
बिजली आपूर्ति मिल रही कम, छुट्टा मवेशी हैं समस्या
गांव के लोगों ने बिजली की आपूर्ति काफी कम मिलने एवं छुट्टा मवेशियों की समस्या बताई। इनके निराकरण का आश्वासन मंत्रियों ने दिया। लोग आपस में कानाफूसी करते रहे कि साहब के जाते ही फिर से मवेशी घूमेंगे।
मंत्रियों के सामने उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा
दो दिवसीय दौरे पर आए मंत्रियों के समूह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ निजी होटल में बैठक की। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली।
इसमें सरकार और प्रशासन के बारे में जानकारी हासिल की। इसमें संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि कई विभाग ऐसे हैं, जिनमें भ्रष्टाचार पिछली सरकार के मुकाबले पांच गुना तक बढ़ गया है।
इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी कई स्थानों पर अवैध वसूली कर रहे हैं। पुलिस में बिना रुपये दिए आम आदमी का काम नहीं हो रहा है।
गोपामऊ क्षेत्र में सड़कों की स्थिति खराब है। इस बैठक में मंत्री गणों के साथ मौजूद अधिकारी नोट करते रहे। मंत्रियों ने कहा कि वे इन मुद्दों को शासन के संज्ञान में लाएंगे जो समस्याएं जिले स्तर पर निबट सकती हैं, उनके बारे में अधिकारियों से कहेंगे।
हादसे रोकने के लिए ठीक कराएं पुल-पुलियों की रेलिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने पाली गर्रा नदी जैसे हादसों से रोकने के लिए जनपद के समस्त पुल पुलियों की रेलिंग का सर्वेक्षण कराने का सुझाव दिया। बेगराजपुर में नई पुलिया निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। दोनों के लिए मंत्री समूह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए।

फोटो-16- क्लास रूम में सवाल लगवाते राज्यमंत्री ।- फोटो : HARDOI

फोटो-17- निरीक्षण के दौरान कुछ इस तरह दिखी रसोइयां ।- फोटो : HARDOI