फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,action,hardoi news,kabja

निवर्तमान प्रधानपति के अवैध कब्जे में निकली 982 वर्ग मीटर भूमि

Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hardoi,action,hardoi news,kabja
हरदोई। धन्नूपुरवा निवासी परिवार के पांच फरवरी को लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किए जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने संबंधित भूमि की पैमाइश करा ली है। संबंधित परिवार के ग्राम समाज की बंजर भूमि में आवास बनाकर रहने की पुष्टि होने के बाद इनके विनियमितीकरण कराए जाने के निर्देश हुए हैं। इसके अलावा पैमाइश के दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान के पति द्वारा ऊसर और नहर की 982 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन

धन्नूपुरवा निवासी राजाराम ने लखनऊ में लोक भवन के सामने पांच फरवरी को आत्मदाह का प्रयास करने के दौरान कहा था कि वह 40 वर्ष से परिवार सहित धन्नूपुरवा में मकान बनाकर रह रहा है। अब कामिनी वर्मा उसे धमकाकर मकान से बेदखल कर कब्जा करना चाहती हैं। लखनऊ में हुई घटना के बाद डीएम अविनाश कुमार ने संबंधित भूमि की पैमाइश कराई और एसडीएम सदर सौरभ दुबे ने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजाराम का आरोप था कि गाटा संख्या 2802 पर उसका मकान है और कामिनी कनौजिया निवासी मोहल्ला अशराफ टोला हरदोई इसे गिराने का प्रयास कर रहीं हैं। जांच के दौरान पता चला कि राजाराम का मकान हरदोई देहात की खतौनी में ऊसर के तौर पर दर्ज है। राजस्व संहिता के तहत उनके विनियमितीकरण के लिए जांच की कार्रवाई शुरू की गई है। राजाराम को अगर जांच के दौरान पात्र पाया जाएगा तो विनियमितीकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला है कि गाटा संख्या 2802 की लगभग 982 वर्ग मीटर भूमि पर निवर्तमान प्रधान के पति अख्तर अली उर्फ अख्तर गाजी ने अवैध कब्जा कर लिया है। एडीएम ने बताया कि राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली की कार्रवाई के लिए वाद सदर तहसील के न्यायालय में दायर कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed