फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, A young man going on foot was trampled by a dumper, died, was going home with medicine from the medical store

हरदोईः पैदल जा रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत, मेडिकल स्टोर से दवा लेकर जा रहा था घर

Wed, 03 Aug 2022 04:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, A young man going on foot was trampled by a dumper, died, was going home with medicine from the medical store
फोटो-14- मृतक राजाराम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
मल्लावां। कस्बा चौराहा पर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल जा रहे युवक को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव तेरवाकुल्ली निवासी राजाराम उर्फ रजनू (36) खेती करता था। मंगलवार देर रात वह कस्बा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल घर जा रहा था।
रास्ते में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर पीछे से आए बेकाबू डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि राजाराम अविवाहित था। वह चार भाइयों में छोटा था। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed