{"_id":"632f4ee76a1146674e04a8de","slug":"hardoi-a-runaway-filled-with-hot-water-in-the-school-overturned-the-girl-was-scorched-hardoi-news-knp7199313177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः स्कूल में गर्म पानी से भरा भगौना पलटा, छात्रा झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः स्कूल में गर्म पानी से भरा भगौना पलटा, छात्रा झुलसी
विज्ञापन
शाहाबाद। ब्लॉक के उमरिया कैथानी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में शनिवार दोपहर रसोई के अंदर गर्म पानी से भरा भगौना एक छात्रा पर पलट गया। इसमें छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई।
सूचना पर पहुुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने स्कूल के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गांव उमरिया कैथानी निवासी शोभा कक्षा पांच की छात्रा है। वह गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल गई थी। परिजनों के मुताबिक स्कूल की रसोई के अंदर चावल बनाने के लिए भगौने में पानी गर्म हो रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने शोभा को भगौने में गर्म हो रहे पानी में चावल डालने भेज दिया। चावल डालते समय गर्म पानी से भरा भगौना छात्रा पर पलट गया। इसकी चपेट में आने से शोभा के दोनों पैर और पीठ जल गई।
उसकी चीख सुनकर पहुंचे शिक्षकों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन ने बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर परिजनों ने स्कूल के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। बीईओ अनिल झा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।