{"_id":"57c724184f1c1b0b4b2ccd2d","slug":"hand-pumps-poorly-had-broken-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब, टूटी मिली बाउंड्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब, टूटी मिली बाउंड्री
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कछौना। टड़ियावां ब्लाक के मरदाननगर के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खराब एमडीएम से बच्चे बीमार हो गए थे। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में एमडीएम में लापरवाही बरतने की खबर प्रकाशित की थी। इस पर सुबह 10 बजे ही डीएम विवेक वार्ष्णेय स्कूलों के निरीक्षण के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल गंगा खेड़ा की बाउंड्रीवाल टूटी मिली। हैंडपंप भी खराब था। एक कक्ष में कबाड़ भरा मिला। खामियां मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। प्राथमिक स्कूल ककुही में बच्चों से एमडीएम की जानकारी ली। इसके अलावा भारत खेड़ा, हथौड़ा, लल्लाखेड़ा व दीपनगर के स्कूलों का निरीक्षण किया। करीब 10 दिन पहले बीईओ कछौना पर कुछ शिक्षकों ने यूनिफार्म में कमीशन मांगने का आरोप लगाकर बीआरसी में हंगामा किया था। डीएम ने इस मामले में भी शिक्षकों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम एके सिंह, तहसीलदार एसएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन