{"_id":"6afde4866693777560078fc6","slug":"party-workers-should-assist-in-adding-the-names-of-eligible-individuals-to-the-electoral-roll-ajit-singh-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160397-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में सहयोग करें कार्यकर्ता : अजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में सहयोग करें कार्यकर्ता : अजीत सिंह
विज्ञापन
फाेटो-61-शाहाबाद की कार्यशाला में बोलतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
हरदोई/सवायजपुर। मतदाता जोड़ो अभियान के तहत भाजपा की सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला बुधवार को सवायजपुर गढ़ी में हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की सक्रियता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ताओं को करनी है।कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, गलतियों को सही कराने और अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका जरूरी है। उन्हाेंने मृतकों के नाम भी सूची से हटवाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी उदित वाजपेयी ने कहा कि संगठन की मजबूती से मतदाता सूची का शुद्धिकरण आसानी से हो सकता है। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर सक्रिय रहें। कार्यशाला को जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, आदित्य कुशवाहा, अनिल राजपूत, पारुल सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
उधर, दूसरी ओर शाहाबाद ब्लाक सभागार में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में उच्च शिक्षा राजयमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मतदाता जोड़ने का अभियान महत्वपूर्ण है। कार्यकता बूथ स्तर पर सक्रिय रहें। कोई पात्र नागरिक नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी गलत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज भी न हो। यहां की कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ज्योतिरमय बरतरिया, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता भी मौजूद रहीं।