फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' half Population ' competition

‘आधी आबादी’ के लिए हाोगी प्रतियोगिता

Fri, 16 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
' half Population ' competition

डाक विभाग महिला सशक्तिकरण पर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
कराएगा। एक फरवरी से 31 मार्च तक होने वाली इस प्रतियोगिता में महिलाओें को महिला सशक्तिकरण को लेकर एक स्टांप डिजाइन बनाकर दिल्ली स्थिति मुख्यालय भेजनी होगी। इन डिजाइनों में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

यह बात डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि डाक घरों में कोर बैंकिंग सिस्टम शुरू हो गया है। 27 जनवरी को संडीला मेें भी यह व्यवस्था लागू होगी। इससे खाताधारक को किसी भी डाकघर में पैसा डालने व निकालने की सुविधा हो जाएगी। कहा कि किसान विकास पत्र शुरू हो गया है।

इसके प्रति भी लोगों का खासा रुझान है। अब डाकघर महिलाओं के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा, जिसमें प्रतिभागी को महिला सशक्तिकरण पर एक स्टांप डिजाइन तैयार करनी होगी। इसे ए फोर साइज के लिफाफे में रखकर निदेशक जनरल डाक विभाग नई दिल्ली के पते पर 1 फरवरी से 31 मार्च तक भेजनी होगी।

इसका परिणाम अगस्त सितंबर तक निकलेगा। कहा कि जो प्रतिभागी अव्वल होगा, उसमें प्रथम को 10 हजार, द्वितीय को छह हजार व तृतीय को चार हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस बाबत जिले के प्रमुख छात्राओं के कालेज प्रशासन को भी अवगत कराया गया है।

उधर, डाक विभाग ने डाकघरों को भी आधुनिक प्रणाली से जोड़ना शुरू कर दिया है। अब जिले के 6.66 लाख ग्राहक कोर बैंकिंग सेवा से जुड़ेंगे। जिले में चल रही 37 डाकघरों में व्यवस्था को सुधारने की मशक्कत चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बैंक की तर्ज पर डाक घर के  कर्मी भी कात करने नजर आएंगे।

उधर, डाक विभाग द्वारा पत्रों के वितरण में गड़बड़ियों की शिकायत आम है लेकिन अब र्कई जगहों पर आधार कार्ड भी ठीक से नहीं पहुंच पा रहे है। शिकायत मिलने पर डाक अधीक्षक मौर्या ने गंभीरता से लेते हुए जब इसकी जांच की तो आधार कार्ड के लिफाफों में पूरा पता न होने का प्रमुख कारण माना गया। बताया कि पता ठीक होने पर ही समय पर डाक पहुंच सकती है। इस बाबत निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed