{"_id":"64a5becb52a1877239074ba5","slug":"gst-team-caught-dcm-of-electricity-department-hardoi-news-c-213-1-hra1002-204-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जीएसटी टीम ने पकड़ी बिजली विभाग की डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जीएसटी टीम ने पकड़ी बिजली विभाग की डीसीएम
विज्ञापन
हरदोई। बिजली सामग्री लेकर आ रही डीसीएम को जीएसटी सचल दल ने रोक लिया और सेल लेटर न होने पर कार्यालय ले आए। जहां पर जुर्माना लगाने के बाद डीसीएम को छोड़ा गया। इससे काफी देर तक दोनों विभाग के अधिकारियों के बीच वाद-विवाद होता रहा।
जीएसटी टीम ने बुधवार को उन्नाव से बिजली सामग्री लेकर आ रही डीसीएम को रोका। डीसीएम में मौजूद कर्मचारियों से सामग्री का विवरण मांगा तो कर्मचारी नहीं दिखा सके। इस पर टीम के सदस्य डीसीएम को कार्यालय ले गए। कर्मचारियों की सूचना पर बिजली स्टोर प्रभारी सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव और एडीओ सदर केपी सिंह जीएसटी कार्यालय पहुंचे।
डीसीएम को छोड़ने को लेकर दोनों विभाग के अधिकारियों के बीच काफी देर तक वाद-विवाद होता रहा। जीएसटी टीम के सदस्य डीसीएम को छोड़ने के लिए तैयारी नहीं थे। इसकाे लेकर काफी देर तक दोनों के बीच विवाद होता रहा। अंत पर सेल लेटर न होने पर जीएसटी टीम की ओर से जुर्माना लगाया गया। इसकाे जमा करने के बाद डीसीएम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
स्टोर प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी टीम ने सेल लेटर न होने पर रोका था। इसका जुर्माना जमा कर दिया गया है। जीएसटी सचल दल प्रभारी रविकांत ने बताया कि कुछ कागज कम थे। इस पर जुर्माना लगाया गया। इसे जमा करने पर डीसीएम को छोड़ दिया गया।