फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ... Grdise Things will not ever end

...गर्दिशे हालात कभी खत्म न होंगे

Tue, 02 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 02 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
... Grdise Things will not ever end

बाजार इस्लामगंज में मौलाना जमालुद्दीन की याद में

विज्ञापन
आयोजित मुशायरा नात ओ मनकबत में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूर्व विधायक खालिद गौरी ने नातिया मुशायरों के आयोजन का महत्व बताया और मोहम्मद साहब की तारीफ बयान की।

तिलावते कुरान से शुरू हुए कार्यक्रम में आकिल गौहर महमूदाबादी ने कहा ‘दुनिया के मुसलमान अगर एक न होंगे, तो गर्दिशे हालात कभी खत्म न होंगे’। शादाब सरल लखनऊ ने पढ़ा ‘नबी से रिश्ता जोड़ मुसलमां, नेक अमल अपना ले प्यारे, बदी से नाता तोड़’।

अली मोहम्मद सादातगंज ने इन लाइनों के जरिए खुदा की तारीफ बयां की ‘हर मर्ज तेरे इशारे पर जन्म लेता है, दर्द तेरा है दवा तेरी है मसीहा तेरा’। संचालन उमर फारूकी ने मदीने की तारीफ यूं की ‘मेरी रसाई न हो पाई शहरे तैयबा तक, मगर मदीने की खुशबू लगा के आया हूं’।

अबरार घोसवी ने कहा ‘लिखूं जो नात कलम की जबान खुशबू दे, शह उमम का मुबारक बयान खुशबू दे’। इशरत सीतापुरी ने पढ़ा ‘जमीं पर जो शहरे मदीना न होता, अंगूठी में गोया नगीना न होता’। साजिद लखीमपुरी की नात पसंद की गई ‘मिले दीदारे काबा भी मदीने की जियारत भी, सफर ऐसा हो तो किस को सफर अच्छा नहीं लगता’।

इसके अलावा फारूक दिलकश, सगीर भारती, आरजू व फहीम आदि ने भी नात पेश की। कार्यक्रम में विधायक श्यामप्रकाश व सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता चेयरमैन डा. सईद खां व संचालन उमर फारूकी लहरपुरी ने किया।

इस मौके पर सपा महिला सभा की अध्यक्ष गीता सिंह, अल्पसंख्यक के हफीज मंसूरी, संजय कश्यप आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ। अंत में आयोजक  मुईनुद्दीन ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed