{"_id":"68c6f9857fef7d527f085433","slug":"government-should-tell-who-has-made-profit-from-the-implementation-of-gst-till-now-ram-gyan-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137394-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी लागू होने से अब तक किसका मुनाफा हुआ, बताए सरकार : राम ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी लागू होने से अब तक किसका मुनाफा हुआ, बताए सरकार : राम ज्ञान
विज्ञापन
फोटो-
हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा की एक बैठक रविवार को हुई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जीएसटी की दरों में परिवर्तन को लेकर सरकार वाहवाही लूट रही है। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि जीएसटी लागू होने से अब तक मुनाफा किसको हुआ।
सरकुलर रोड पर एक आवासीय परिसर में हुई बैठक में रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कोई न कोई चाल चलती रहती है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने कहा कि व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है।
इसके बाद भी व्यापारियों का उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में चरम पर है। कानून का भय दिखाकर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। जिला महासचिव अवनीश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर कोई परेशान है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव ने किया। इस दौरान विक्रम कुशवाहा, गिरीश गुप्ता, सतेंद्र पाल, संदीप पटेल, रतीराम यादव आदि मौजूद रहे।