फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government should ban online trading: Kanchal

ऑनलाइन ट्रेडिंग पर सरकार लगाए रोक: कंछल

Thu, 12 Oct 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Government should ban online trading: Kanchal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। प्रदेश में ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाई जाए। ऑनलाइन ट्रेडिंग से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने उनको जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 100 कारोबारी परिवार ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार कर रहे हैं। देश में सात करोड़ का खुदरा व्यापार है।
विज्ञापन

इससे सात करोड़ कर्मचारी और उनके परिवार के 70 करोड़ लोग जुड़े हैं। ऑनलाइन कारोबार से इन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयकर की छूट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख करनी चाहिए,व्यापारियों को विदेशों की भांति शिक्षा व स्वस्थ्य निशुल्क उपलब्ध कराया जाए, आयकर और जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों को आई कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी में भारी खामियां है, इससे देश व प्रदेश के व्यापारी का उत्पीड़न और दोहन किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। अमित गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, उदय अग्रवाल, वीरेंद्र, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, अंकुर गुप्ता और राम लखन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed