फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government procurement did not increase despite cooperation from traders

Hardoi News: व्यापारियों ने किया सहयोग पर नहीं बढ़ी सरकारी खरीद

Tue, 28 May 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government procurement did not increase despite cooperation from traders
हरदोई। सरकारी खरीद को बढ़ाने के लिए व्यापारियों ने दो दिन सहयोग में मंडी बंद रखी, मगर इसके बावजूद किसान क्रय केंद्र नहीं गए। मंडी बंद होने से जहां राजस्व का 10 लाख का नुकसान हुआ। वहीं, पल्लेदारों के सामने समस्या आ गई।
विज्ञापन

सरकारी खरीद में सहयोग करने के लिए नवीन गल्ला मंडी व्यापार संगठन ने दो दिन मंडी बंद रखकर सहयोग करने का आश्वासन दिया था। उसी के चलते मंगलवार को भी व्यापारियों ने खरीद नहीं की। इससे मंडी में खरीद-फरोख्त नहीं हुई। मंडी में खरीद बंद होने पर किसान मंडी उपज लेकर नहीं और न ही वह क्रय केंद्र ही पहुंचे। जनपद की सीमा के पास के किसान दूसरे जनपद उपज लेकर चले गए। सरकारी समर्थन मूल्य से बाजार मूल्य अधिक होने के कारण किसान क्रय केंद्र की ओर रुख नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी के साथ क्रय केंद्रों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। मंडी में रविवार को अवकाश होने के बाद दो दिन खरीद न होने से पल्लेदारों के सामने खाने-पीने का संकट बढ़ गया है। व्यापारी के यहां खरीद होने पर ही पल्लेदारों को दिहाड़ी मिलती है। वहीं, मंडी में खरीद न होने से दो दिन में मंडी प्रशासन को करीब 10 लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारियों से सहयोग मांगा गया था, व्यापारियों ने सहयोग किया। बुधवार से मंडी में खरीद-फरोख्त शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed