फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government given tablets gathering dust in schools

Hardoi News: विद्यालयों में धूल खा रहे शासन से दिए गए टैबलेट

Sun, 21 Apr 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Government given tablets gathering dust in schools
हरदाई। जिले के 2777 परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने को दिए गए टैबलेट बिना इंटरनेट धूल खा रहे हैं। शासन का निर्देश है कि विद्यालयों में शिक्षक अपना निजी सिमकार्ड और ईमेल का प्रयोग कर इसका संचालन करें, लेकिन शिक्षक इसे निजता का हनन बताते हुए आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जिले में विद्यालयों के डिजिटल रजिस्टर नहीं भरे जा रहे हैं। शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले के समस्त विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर और मध्यान्ह भोजन रजिस्टर को ऑनलाइन करने के उद्देश्य को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में 3446 विद्यालयों में से 2777 विद्यालयों में 5212 टैबलेट वितरित किए थे।
विज्ञापन

योजना थी कि इस टैबलेट से आधुनिक तकनीकी से विद्यालयों में शिक्षकों के अलावा छात्रों की उपस्थिति दर्ज होनी थी, ताकि सही आंकड़ा सामने आ सके। साथ ही मध्यान्ह भोजन में उपस्थिति को लेकर आए दिन होने वाली शिकायतों पर भी रोक लगेगी। लेकिन शिक्षकों के विरोध के चलते जिले में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है। इससे टैबलेट धूल खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से विद्यालयों के नाम सिम और इंटरनेट के लिए कंपोजिट ग्रांट में व्यवस्था कर दी गई है। इससे शिक्षकों को अपने पास से सिम व इंटरनेट पर धनराशि व्यय नहीं करनी होगी।


हम डिजिटलाइजेशन के विरोध में नहीं हैं, मगर सरकार के सामने हमारे संगठन की ओर से ईएल के साथ जो मांगें रखी गई हैं। उनको मान लिया जाए।
आलोक मिश्र, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

ऑनलाइन उपस्थिति के विषय में महानिदेशक का पत्र आया है। उसका पालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, साथ ही शिक्षक संगठनों से भी वार्ता की जाएगी।
राहुल दुबे, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed