{"_id":"68014cf949ed95478f0f85f7","slug":"got-married-in-a-temple-took-away-cash-and-jewellery-after-a-month-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129899-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मंदिर में रचाई शादी, माहभर बाद नकदी-जेवर ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मंदिर में रचाई शादी, माहभर बाद नकदी-जेवर ले गई
Fri, 18 Apr 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
मध्यस्थ समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। मंदिर में शादी करने के एक माह बाद विवाहिता घर से जेवर और नकदी लेकर चली गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मध्यस्थ समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
हरपालपुर कस्बा निवासी नमन सिंह ने बताया कि 11 मार्च को नांदखेड़ा निवासी फूलचंद्र ने पुष्पा और अनीता के साथ मिलकर 65 हजार रुपए लिए थे। इसके बदले में साधना से शादी करवाई थी। शादी फर्रूखाबाद के एक मंदिर में हुई थी। इसके बाद से नमन और साधना साथ में रह रहे थे। दस अप्रैल को पुष्पा, अनीता, श्रवण और उसके दो साथी कार से घर में आए। 11 अप्रैल को परिवार में ही एक शादी का निमंत्रण पत्र दिया। इसकी अगली रात साधना जेवर और रुपये लेकर घर से चली गई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मध्यस्थता करने वाले फूलचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।