फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goods worth lakhs including cash and jewellery stolen from four houses

Hardoi News: चार घरों से नकदी-जेवर समेत लाखों का माल साफ

Wed, 26 Mar 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including cash and jewellery stolen from four houses
फोटो-17- चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान को दिखाती शिवबाबू की पत्नी कालिंद्री। संवाद
विज्ञापन

- पेड़ के सहारे से मकान में पीछे से उतरे चारों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। कलौली गांव के मजरा हरिचंदापुर गांव में चोरों ने चार घरों को खंगाल डाला। पेड़ के सहारे से मकान में पीछे से उतरे चोरों ने नकदी-जेवर समेत करीब पांच लाख की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह हुई।
हरिचंदापुर गांव निवासी शिवबाबू का तीन मंजिला मकान है। शिवबाबू और पत्नी कलिंदी मंगलवार रात मकान को बाहर से बंद कर दिया। बाहर बने बरामदे में सो गए। चोरों ने पीछे पेड़ के सहारे से चढ़कर मकान में प्रवेश कर लिए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें 4,000 रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और आभूषण कीमत करीब दो लाख रुपया उठा ले गए। शिवबाबू के मकान के पास ही भाई छत्रपाल का मकान है।
विज्ञापन

चोरों ने पीछे दीवाल से चढ़कर प्रवेश कर लिया। छत्रपाल ने बताया कि बुधवार को थ्रेशर खरीदने के लिए जाना था। एक लाख सत्तर हजार रुपये रखे थे, चोर वह उठा ले गए। सोने व चांदी के करीब तीन लाख कीमत के आभूषण भी चुरा ले गए हैं। इनके मकान के पास बेचेलाल का मकान है। चोरों ने मकान में घुसकर 20,000 रुपये समेत करीब बीस हजार के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रपाल ने बताया कि उनके दो लड़के सुखपाल और महेंद्र पाल की पत्नी मोहनी की तबीयत खराब है। वह लखनऊ में हैं। एक पुत्र सुखपाल हरदोई में रहकर पढ़ाई करता है। पत्नी नीलम घर में अकेली थी। चोरों ने पीछे से घुसकर 10,000 रुपये और सोने-चांदी के जेवर करीब तीन लाख के चुरा ले गए। इन लोगों को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर पर हुई। क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव, कोतवाल विनोद कुमार ने जांच-पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed