{"_id":"6785628510427d10460ff89a","slug":"goods-worth-60-thousand-rupees-including-seven-quintals-of-mustard-stolen-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125359-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सात क्विंटल सरसों समेत 60 हजार का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सात क्विंटल सरसों समेत 60 हजार का माल चोरी
Tue, 14 Jan 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां। मोहल्ला गोवर्धनपुर में स्थित आटा चक्की और सरसों पेराई के कारखाने में चोरी हो गई। सात क्विंटल सरसों भी चोर चोरी कर ले गए। गोवर्धनपुर निवासी अमित कुमार का मोहल्ले में ही कारखाना है। यहां आटा चक्की लगी है और सरसों की पेराई के लिए कोल्हू भी है। रविवार रात अमित कारखाना बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह वह कारखाने पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो कारखाने में रखी सात क्विंटल सरसों, सात हजार रुपये और 70 किलो गेहूं चोरी हाे चुके थे। लगभग साठ हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
पचदेवरा। पाली थाना क्षेत्र के बसेलिया निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) अपने दो पुत्रों के साथ शाहजहांपुर जा रहे थे। पाली पचदेवरा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास बाइक चला रहे धर्मेंद्र के पुत्र वीरसिंह ने आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी चालक राम रतन ने ट्रैक्टर भट्ठे की तरफ मोड़ दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल धर्मेंद्र को पाली पीचसी में भर्ती कराया। पचदेवरा पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। (संवाद)