फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   God does not let those who campaign in the name of temple win: Kiranmoy Nanda

जो मंदिर के नाम पर करते हैं प्रचार, उन्हें जीतने नहीं देता भगवान : किरणमय नंदा

Fri, 05 Apr 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
God does not let those who campaign in the name of temple win: Kiranmoy Nanda
फोटो-08- मासिक बैठक में बोलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, साथ में राजपाल कश्यप, विकास यादव, शराफत अली, संगीता राजवंशी, ऊषा वर्मा व अन्य। संवाद
विज्ञापन

- सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पत्रकार वार्ता
- पार्टी की मासिक बैठक में भी शामिल हुए किरणमय नंदा
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरणमय नंदा ने कहा कि रामलला हर हिंदू के अंदर है। जनता इस बार मंदिर- मस्जिद के आधार पर वोट नहीं करेगी। जो मंदिर के नाम पर चुनाव प्रचार करते हैं भगवान उनको कभी चुनाव में जीतने नहीं देता।
नगर पालिका परिसर स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब में सपा नेता ने कहा कि दो बार भाजपा ने धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटकर सरकार बना ली। अब धर्म के नाम पर चुनाव नहीं होता है, काम के आधार पर होता है। पिछले दस साल में बहुत सारे मौसम बने। कई जिलों में मंदिर तो क्या उसका चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों के बार बार बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट हैं। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कार्यकर्ताओं की आवाज और सुझाव के आधार पर प्रत्याशी बदले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह अधूरे हैं। किसानों, गरीबों और नौजवानों का कोई हित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारा दिया है कि चार सौ पार, लेकिन हम कहते हैं कि अबकी नहीं बन पाएगी इनकी सरकार। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा को यूपी से 73 लोकसभा सीट मिली थी, जबकि 2019 में 66 ही मिलीं इस बार भी सी टें कम होंगी।

पत्रकार वार्ता में हरदोई जनपद के प्रभारी विकास यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषावर्मा, मिश्रिख प्रत्याशी संगीता राजवंशी, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा और पम्मू यादव, जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, अमित वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed