फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Go-casts will be made from shelter dung, increasing income

Hardoi News: आश्रयस्थल के गोबर से बनेंगे गो-कास्ट, बढ़ेगी आमदनी

Sat, 12 Aug 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Go-casts will be made from shelter dung, increasing income
हरदोई। आश्रयस्थल में संरक्षित मवेशियों के गोबर से अब गो-कास्ट बनाए जाएंगे। इसकी बिक्री से समूह से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। गुरुवार को डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर से गो-कास्ट संयंत्र को हरी झंडी दिखाकर ब्लॉकों में स्थापना के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि गो-कास्ट बनाने के लिए संयंत्रों को पंजाब से मंगवाया गया है। प्रथम चरण में सभी 10 ब्लॉकों में एक-एक संयंत्र लगवाए जाने की कार्ययोजना है। अभी चार संयंत्र प्राप्त हो गए हैं। इनकी स्थापना विकास खंड मल्लावां, बेहंदर, टड़ियावां और शाहाबाद के अस्थायी पशु आश्रयस्थलों में कराई जा रही है। बताया कि करीब 347 अस्थायी पशु आश्रयस्थलों में करीब 49 हजार छोटे-बड़े मवेशी संरक्षित हैं। इनके गोबर का उपयोग अब गो-कास्ट बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने बताया कि गो-धनवंतरि कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से गो-कास्ट संयंत्र की स्थापना कराई जा रही है। संगठन के निदेशक धर्मेंद्र कुमार व मुकेश सैनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक संयंत्र में प्रतिदिन तीन क्विंटल गोबर से गो-कास्ट तैयार हो सकेंगे और इसमें तीन दिन पुराना ही गोबर उपयोग में लाया जा सकेगा। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू सहित समूह के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed