फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   girls protest for tablet

हरदोई : टैबलेट के लिए छात्राओं का हंगामा

Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
girls protest for tablet
हरदोई। राजकीय महिला आईटीआई की करीब 30 छात्राओं ने शुक्रवार को डिजी योजना में नाम शामिल न होने और टैबलेट न मिलने पर हंगामा किया। पहले आईटीआई गेट पर जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोकी, फिर राज्यमंत्री के आवास, डीएम कार्यालय और विकास भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन छात्राएं तेज धूप और गर्मी की वजह से बेहोश हो गईं। छात्राओं का आरोप है कि उनके संस्थान की गलती की वजह से उन्हें योजना के लाभ से वंचित होना पड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के राजकीय आईटीआई में डिजी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। लाभार्थियों की सूची में संस्थान की कॉस्मेटोलॉजी व स्वींग ट्रेड की कई छात्राओं के नाम शामिल नहीं होने का मामला सामने आया। इससे नाराज छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वितरण समारोह के समापन के बाद छात्राओं ने अतिथियों के जाते समय संस्थान का मुख्य गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की गाड़ी रोककर उनसे टैबलेट दिलाने की मांग की। बात नहीं बनी तो छात्राओं का समूह राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के वैटगंज स्थित आवास पहुंच गया। वहां राज्यमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में डीएम से भी मामले की शिकायत की। छात्राओं ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा सोनम पाल, प्रियांशी शर्मा, अर्पिता दीक्षित, शिखा, दिव्या गौतम, कोमल गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, निशा गुप्ता, अर्चना पांडेय, काजल, हिमांशी, अनन्या श्रीवास्तव, सुनीता यादव, शिप्रा श्रीवास्तव, प्रिया गुप्ता, प्रियांशी सिंह ने स्कूल प्रबंधन पर उनका नाम योजना में शामिल न करने का आरोप लगाया है। वहीं तीन छात्राएं प्रियांशी शर्मा, कोमल और सोनम प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं।
मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि स्कूल प्रबंधन की गलती की वजह से छात्राओं के नाम डिजी योजना में शामिल होने से छूट गए हैं तो उनका नाम योजना में शामिल करवाया जाएगा। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी हरदोई
428 प्रशिक्षुओं को मिली तकनीक की ताकत
हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई और शाहाबाद के छात्रों को तकनीक की ताकत से नवाजा गया। डिजी योजना के तहत दोनों संस्थानों के 428 प्रशिक्षुओं के लिए शुक्रवार को आईटीआई हरदोई में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रशिक्षुुओं को तोहफा सौंपा।
राज्यमंत्री ने कहा कि टैबलेट की सहायता से विद्यार्थियों को अध्ययन में सहूलियत होगी। उनमें तकनीक का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो सकेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को तकनीक का प्रयोग भविष्य के लिए करना है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के दूरगामी परिणाम होंगे। टेबलेट वितरण समारोह में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के 252 और शाहाबाद के 176 प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा नेता पीके वर्मा, आईटीआई के प्रधानाचार्य आरएस यादव, प्रियम मिश्रा, मनीष मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed