{"_id":"604507088ebc3e76a36eb25d","slug":"girl-injured-in-car-collision-dies-during-treatment-hardoi-news-knp6162222125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
हरदोई। बघौली के ग्राम बड़ी अहिरी ने शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे से जा रही बालिका व अधेड़ को टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन घायल बालिका को लखनऊ ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी अहिरी निवासी संतोष सक्सेना की पांच वर्षीय बेटी संध्या व गांव के ही करुणेश (50) शनिवार की देर शाम गांव में हो रही श्रीमद्भागवद सुनकर लौट रहे थे।
इस बीच वहां से गुजर रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बालिका को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देर रात बालिका की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही शव लेकर वापस आ गए।
परिजनों ने बताया कि संध्या गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। उसके एक भाई व बहन और है। सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।