फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ghar me kare ibadat

रमजान में घरों पर ही करें इबादत : उस्मान गनी

Wed, 22 Apr 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ghar me kare ibadat
पिहानी। रमजान की आमद को लेकर मुस्लिमों में तैयारियों का दौर जारी है। लॉकडाउन और पूर्ण बंदी के बीच रमजान की विशेष नमाज तरावीह को लेकर इस बार उलेमा-ए-कराम ने घरों पर इबादत की अपील जारी की है। यह बात ईदगाह के इमाम मौलाना उस्मान गनी समेत कई उलेमा-ए-कराम कही।
विज्ञापन

रमजान में मस्जिदों पर होने वाली तरावीह की नमाज इस बार घरों पर पढ़े जाने की अपील के बाद लोग घर-घर नमाज की तैयारियों में लगे हैं। ईदगाह के इमाम मौलाना उस्मान गनी मजाहिरी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में सहयोग हम सब की जिम्मेदारी है। जरूरी है कि मस्जिदों के बजाय घरों में ही तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। घरों पर केवल घर के लोग ही नमाज अदा करें। मुफ्ती नजीब कासमी ने एलान किया है कि रमजान के दौरान भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए। तमाम अन्य नमाजों के साथ ही तरावीह की नमाज भी घर पर पढ़ी जाए।
विज्ञापन

गरीब व जरूरतमंदों का ख्याल रखें
पिहानी। रमजान में जकात की अदायगी के साथ-साथ लॉकडाउन में परेशान लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। मुफ्ती नजीब के अनुसार निश्चित हैसियत रखने वाले लोगों को चाहिए कि जकात और सदके की अदायगी में अपने आसपास के जरूरतमंदों का पता लगाएं और उनकी मदद करें। रमजान में खुदा ने नेकी का बदला सत्तर गुना बढ़ा कर देने का वादा किया है। यह माह नेकियां कमाने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed