{"_id":"5f7224bf8ebc3e9bab1b7a9f","slug":"ghantaghar-road-block-hardoi-news-knp5853802190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर रोड बना गैराज, रोज लगने वाला जाम हुआ बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर रोड बना गैराज, रोज लगने वाला जाम हुआ बेलगाम
विज्ञापन
शहर के घंटाघर रोड पर कुछ इस तरह से लगा जाम। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। घंटाघर रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर खड़ी होने वाली बसों को हटवाने के लिए अभियान चलाने की बात पालिका भूल गई। ये लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। हाल ये है कि घंटाघर रोड पर बसों का कब्जा होने से दिन में कई बार जाम लगता है।
शहर के व्यस्ततम नुमाइश चौराहे व सोल्जर बोर्ड चौराहे के बीच घंटाघर रोड है। इस रोड पर दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। रोड के दोनों ओर फुटपाथ भी है। लेकिन इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। फुटपाथ पर प्राइवेट बसों का रेला लगा रहता है। सड़क तक इन बसों का कब्जा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसके कारण ये मार्ग संकरा होता जा रहा है। लोग घंटों जाम में जूझते हैं। इस समस्या को देखकर पालिका ने फुटपाथ पर अवैध रूप से खड़ी बसों को हटवाने के लिए अभियान चलाने की बात कही थी। लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण घंटाघर रोड पर ट्रैफिक बेलगाम होता जा रहा है।
दिन में कई बार जाम लगने से लोग गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाते। जाम को खुलवाने में पुलिस को भी कवायद करनी पड़ती है। सोमवार को भी यही स्थिति रही। परेशान वाहन सवारों को खुद जाम खुलवाने में जुटना पड़ा। दोपहर में लोग पसीने-पसीने नजर आए। आधे घंटे बाद जाम खुल सका। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल ने बताया कि आला अधिकारियों के अनुमोदन के बाद इस रोड पर बसों व ट्रकों का अतिक्रमण समाप्त किया जाएगा।