फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Garbage will be picked up from house to house in 847 Gram Panchayats

Hardoi News: 847 ग्राम पंचायतों में घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा

Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be picked up from house to house in 847 Gram Panchayats
हरदोई। नगरीय निकाय की भांति गांवों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन और गांवों को साफ-सुथरा बनाए जाने के क्रम में पंचायतीराज विभाग ने 847 और ग्राम पंचायतों को चयनित किया है। इन ग्राम पंचायतों के करीब 3,52,331 परिवारों की 24,93,285 आबादी के इसका लाभ मिल सकेगा। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में इन ग्राम पंचायतों में सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एसएलडब्ल्यूएम) के लिए कार्ययोजना की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में भी सूखा और गीला कूड़ा को अलग-अलग घर-घर से उठाने और इसके निस्तारण के लिए एसएलडब्ल्यूएम पर काम कराया जा रहा है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 847 ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से चयनित किया गया है। बताया कि इन ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी, जिला कंसल्टेंट, खंड प्रेरक को प्रशिक्षण दिलाए जाने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि हरदोई के 1855 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।

इनसेट
गांवों में भी शुरू हुआ घर-घर कूड़ा उठाने का काम
हरदोई। पांच हजार से अधिक आबादी वाली 95 ग्राम पंचायतों में नगरीय निकायों की भांति डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करा दिया गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए इन ग्राम पंचायतों में एसएलडब्ल्यूएम बनवाए गए हैं। पंचायतीराज विभाग ने इन ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाईकर्मियों और ब्लॉक समन्वयक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत दहेलिया में कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था और निस्तारण का उन्होंने जायज लिया। सफाईकर्मियों की ओर से काम किया जाता मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed