फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commuters kept moving even on Sunday; crowds thronged the bus depot.

Hardoi News: रविवार को भी नहीं रुके यात्रियों के कदम, रोडवेज पर उमड़ी भीड़

Sun, 30 Aug 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Commuters kept moving even on Sunday; crowds thronged the bus depot.
फोटो 36- रविवार को रोडवेज पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदा​​धिकारी संगठन
हरदोई। रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और उनके सहयात्रियों को मिली मुफ्त बस यात्रा की अवधि खत्म होने के बाद भी रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को भी हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर करीब आठ से 10 हजार यात्रियों की आवाजाही का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह से ही बसों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ लगी रही। त्योहार के बाद रविवार पड़ने से भी घर लौटने वाले यात्रियों के कारण बसों पर दबाव बढ़ गया। सबसे ज्यादा भीड़ लखनऊ और कानपुर रूट की बसों में देखने को मिली। बस के आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही कई यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने रक्षाबंधन के दौरान अपनाई गई अतिरिक्त बसें और वहीं छोटे रूट की बसों को लंबे मार्ग पर दौड़ाने की व्यवस्था अभी जारी रखी है।
विज्ञापन


एक लाख से अधिक महिलाओं ने सहयात्रियों संग किया मुफ्त सफर, फिर भी रोडवेज ने कमाए 1.08 करोड़
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा के बीच हरदोई रोडवेज डिपो के लिए कमाई के लिहाज से भी त्योहार शानदार रहा। 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों में एक लाख पांच हजार 714 महिलाओं और उनके सहयोगियों ने बिना किराया दिए रोडवेज बसों में सफर किया। इसके बावजूद किराया देकर यात्रा करने वाले यात्रियों से डिपो ने एक करोड़ आठ लाख 31 हजार 211 रुपये का राजस्व अर्जित किया। पिछले साल रक्षाबंधन पर डिपो की आय करीब 75 लाख रुपये ही रही थी। इस बार डिपो को करीब 30 लाख रुपये का अधिक राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर एक लाख से अधिक महिलाओं और उनके सहयात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। 30 अगस्त से मुफ्त यात्रा की अवधि समाप्त हुई लेकिन रविवार को त्योहार के बाद भी भीड़ बरकरार रही। इससे रोडवेज को अतिरिक्त बसें और लंबे रूट पर बसों की उपलब्धता बनाए रखनी पड़ी। -वैभव रघुवंशी, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed