फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus service from Hardoi to Shri Khatu Shyam Baba to resume in 10 days.

Hardoi News: 10 दिन में फिर दौड़ेगी हरदोई से श्रीखाटू श्याम बाबा के लिए बस

Sun, 30 Aug 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Hardoi to Shri Khatu Shyam Baba to resume in 10 days.
हरदोई। श्रीखाटू श्याम बाबा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। लगातार यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने करीब 10 दिन बाद हरदोई से श्रीखाटू श्याम के लिए बस सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत बस प्रतिदिन शाम चार बजे हरदोई बस अड्डे से संडीला जाएगी। बस करीब पांच बजे संडीला पहुंचेगी और वहां से फिर वापसी कर लगभग साढ़े छह बजे हरदोई पहुंचेगी। इसके बाद करीब सात बजे बस हरदोई से मथुरा और वृंदावन होते हुए श्रीखाटू श्याम बाबा के लिए रवाना होगी। इससे यात्रियों को एक ही रास्ते में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। पहले भी हरदोई डिपो से खाटू श्याम के लिए बस संचालित की जा चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि यात्रियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप न मिलने और बस का खर्च नहीं निकल पाने के कारण सेवा बंद कर दी गई थी। अब श्रद्धालुओं की ओर से दोबारा सीधी बस चलाने की मांग उठने पर विभाग ने सेवा बहाल करने की पहल की है। इससे हरदोई और आसपास के यात्रियों को श्रीखाटू श्याम जाने के लिए अलग-अलग बसें बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed