फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganga, Ramganga river water above danger mark, 17,950 people from 68 villages affected

Hardoi News: गंगा, रामगंगा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर, 68 गांवों के 17,950 लोग प्रभावित

Fri, 20 Sep 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ganga, Ramganga river water above danger mark, 17,950 people from 68 villages affected
हरदोई। गंगा और रामगंगा नदी का पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को रामगंगा नदी के पानी में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में आई बाढ़ से शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के 68 गांव प्रभावित हुए हैं। इसमें से 19 गांवों में बाढ़ के पानी से आबादी भी प्रभावित हुई है। कटियारी क्षेत्र में गंगा और रामगंगा का पानी एक होने से गर्रा, नीलम और गंभीरी का भी पानी एक हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा, रामगंगा नदी का पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर को पार कर गया है। गंगा नदी का पानी 137.25 मीटर और रामगंगा का पानी 137.35 मीटर पहुंच गया है। गर्रा नदी में बृहस्पतिवार की अपेक्षा पानी में 85 सेंटीमीटर की कमी दर्ज गई है। बाढ़ और जलभराव के कारण 68 गांवों के 17.950 लोग प्रभावित हुए हैं। 48 गांवों में बाढ़ के पानी से फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं। बैराजों से गंगा नदी में 2,34,077 क्यूसेक, रामगंगा नदी में 12,117 क्यूसेक और गर्रा नदी में 4,329 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तहसील सवायजपुर के बारामऊ, उखौरा, दहेलिया, आलमपुर, कटरी छोछपुर, अरवल, चंद्रमपुर, अर्जुनपुर, जिगनी और तेरापुर गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, गंगा नदी के बाढ़ के पानी में बीते 24 घंटे में तीन और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंगा कटरी के महानंदी पुरवा, निहाल पुरवा, भिक्खापुरवा, उम्मीदपुरवा, रामेश्वर पुरवा, मक्कू पूरवा, राय सिंह पुरवा, रघुवीर पुरवा, मथुरा पुरवा, चिरंजीव पुरवा, गुलाबपुरवा पुरवा, पुन्ना पुरवा और जरेला आदि गांव में गंगा की बाढ़ से प्रभावित हैं। धान, मक्का की फसलें चौपट हो गई हैं, घरों में पानी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से भोजन बांटने की व्यवस्था की गई है।
हरपालपुर। बाढ़ का पानी अस्थायी पशु आश्रयस्थल टिलिया-घटवासा, अर्जुनपुर व मुर्चिया में भर गया है। इनके 235 मवेशियों को अन्यत्र शिफ्ट कराया गया है। पशु चिकित्साधिकारियों की टीम ने पशुओं के टीके लगाए और दवा वितरित की।
सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने जायजा लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिमोहन सिंह को पशुओं की बीमारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में तीन टीमें कैंप कर रही हैं। खद्दीपुर, पूरारतन व बेडीजोर में डाॅ. रचित पटेल ने दहेलिया, पठाननपुरवा व बदनापुर और बड़गांव में डॉ. अभिषेक की टीम ने टीकाकरण व चिकित्सा की। इसी के साथ साथ कटरी परासोला, छिबरामऊ, कटरी छिबरामऊ, मक्कूपुरवा, जरसेनामऊ, कटरी जफरपुर, कटरी महादेवा, महानंदी पुरवा व चिरजू पुरवा में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।
पाली। गर्रा नदी के पानी में कमी हुई है। पानी घटने से तटवर्ती गावों के लोगों ने राहत की सांस ली है। कहारकोला गावं में पानी उतरने से नाव का संचालन बंद हो गया है। ग्रामीण वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। रास्ते में भरा होने से ग्रामीण व स्कूली बच्चे पैदल ही इससे होकर गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार से कम होना शुरु हुए पानी में शुक्रवार को भी कमी दर्ज गई।
हरदोई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को विधायक आशीष सिंह आशू और डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मोटरबोट से कटरी बिछुइया, चिरंजीपुरवा व मक्कूपुरवा का जायजा लिया। लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत किट का वितरण किया। प्रभावित परिवारों को भोजन के पैकेट भी वितरित कराए गए। डीएम ने बताया कि बिलग्राम और सवायजपुर में 2,300 राहत किट का वितरण कराया गया है।

13,065 लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 18 और पशुपालन विभाग की 11 टीमों को लगाया गया है। क्लोरिन और ओआरएस पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। छह मोटर बोट और 31 नाव लगाई गई हैं। एसडीआरएफ और पीएसी की एक-एक टीम लगाई गई है। भ्रमण के समय बिलग्राम एसडीएम राकेश सिंह, तहसीलदार अमित कुमार साथ रहे। सवायजपुर क्षेत्र में सांसद जयप्रकाश और विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने एसडीएम संजय अग्रहरि के साथ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। राहत किट और सामग्री आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed