फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As the water receded, difficulties mounted and the dilapidated roads began to show.

Hardoi News: पानी निकला तो बढ़ीं दुश्वारियां और दिखाने लगीं उधड़ी सड़कें

Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
As the water receded, difficulties mounted and the dilapidated roads began to show.
फोटो 32: कटरी क्षेत्र में खेतों में भरा पानी। संवाद
हरदोई/बिलग्राम। गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में पानी कम होने के साथ ही दुश्वारियां बढ़ गईं और क्षतिग्रस्त सड़कें दिखने लगी हैं। बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। बुधवार को गंगा में नरौरा बैराज से 39179 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि तीनों नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद तटीय इलाकों में पानी अभी भी भरा हुआ है। समस्याओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बाढ़ के पानी की तबाही के बाद अब कटान और जर्जर बुनियादी ढांचा ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। कई मार्ग उखड़ चुके हैं। म्योरा से नोखेपुरवा गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बाढ़ के तेज बहाव में पूरी तरह उखड़ गया है। बाण से जरेला मार्ग भी टूट गया है, बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

मक्कू पुरवा मार्ग भी ध्वस्त है, बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर भी गड्ढे हो गए हैं। इससे क्षेत्र का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। पानी के तेज वेग ने सड़क के नीचे की पूरी मिट्टी बहा दी इससे मार्ग पूरी तरह खोखले हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग जानलेवा साबित हो सकते हैं। खतरे के बावजूद बाहर निकलने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। एसडीएम एन राम ने बताया कि प्रभावित परिवारों का डाटा लगातार फीड कराया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवारों को समय से आर्थिक मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंधी और पानी से किसानों की फसल चौपट
कछौना। मौसम बदलने के साथ ही बुधवार दोपहर आई आंधी और पानी ने किसानों की धान की फसल को चौपट कर दिया। धान की फसल गिर गई इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसान शिवशंकर, परसादी, विजय, प्रदीप, बहादुर, मुशीर ने बताया कि आंधी और पानी से खेत में खड़ी धान, मक्का और उर्द की फसल बर्बाद हो गई है।

-----------
बाढ़ प्रभावितों को बांटी राशन किट
कछौना/भरावन। बाढ़ प्रभावित लोगों को एमएलसी अशोक अग्रवाल ने राशन किट और भाजपा नेता ने राहत सामग्री का वितरण किया। पानी से घिरे भवानीपुर मजरा पतसेनी देहात में एमएलसी ने करीब तीन दर्जन ग्रामीणों को राशन किट बांटी। कहा कि सरकार की तरफ से हर संभव मदद कराई जाएगी। एसडीएम न्यायिक रामजन्म यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार आकांक्षा, राजस्व निरीक्षक रावेंद्र सिंह, लेखपाल सुधीर गुप्ता, प्रशासक मुख्तार आदि मौजूद रहे। वहीं भरावन क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावन के मजरा तुलसीपुर में भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने 80 क्विंटल हरा चारा और 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10-10 किलोग्राम आलू वितरित किए।

फोटो 32: कटरी क्षेत्र में खेतों में भरा पानी। संवाद

फोटो 32: कटरी क्षेत्र में खेतों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed