फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Game sharing is happening in compensation to farmers

किसानों को मुआवजा बांटने में हो रहा खेल

Mon, 25 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 25 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Game sharing is happening in compensation to farmers

भारतीय कृषक दल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में

विज्ञापन
विचार गोष्ठी मेें दल के अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि जब तक देश का किसान दु:खी रहेगा तब तक भारत में अच्छे दिन नहीं आ सकते है।

उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के रूप दिए जाने वाले धन में भी भारी खेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि  किसानाें के साथ छलावा और धोखा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा और उद्योगपतियों को सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की मार से बर्बाद हो चुके किसानों की हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए सभी लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतरने का काम करें। उन्होंने किसानों के हक की आवाज उठाने के लिए 10 जून को जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

इसके लिए 9 जून को हरदोई से रथ यात्रा लेकर फर्रुखाबाद, एटा होते दिल्ली पहुंचा जाएगा। कहा कि अर्जुनपुर में पुल के लिए भी केेंद्र सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।

गोष्ठी में श्यामाकांत दीक्षित, गिरीश बाजपेयी, बुद्धि सागर शुक्ला, रघुनंदन सिंह चौहान, हनुमान प्रसाद मिश्रा, दिनेश पाठक, संतोष दीक्षित, सरोज मिश्रा, चंद्रपाणि अवस्थी और सर्वेश पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed