फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gale me fanda kasa maut

ूले की रस्सी से बना फंदा, फांसी लगने से बालक की मौत

Tue, 28 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
gale me fanda kasa maut
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेड़ा में मंगलवार दोपहर घर के बाहर पेड़ पर रस्सी डाल झूला झूलना बालक के लिए काल बन गया। गले में रस्सी कसने से बालक की हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेड़ा निवासी मुरारी (10) पुत्र राम सहाय गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह अपने घर के बाहर लगे पेड़ पर रस्सी डालकर झूला झूल रहा था। इस दौरान झूला गोल-गोल घूमने से रस्सी की गांठ बंधती गई और मुरारी का गला उसमें कस गया। उसे रस्सी से लटका देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर बाहर आए। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से अलग किया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बालक को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से मुरारी को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed