फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fungus found in four bottles of RL Glucose

Hardoi News: आरएल ग्लूकोज की चार बोतलों में मिला फंगस

Thu, 12 Oct 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fungus found in four bottles of RL Glucose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल कॉलेज की ओटी में इलाज के दौरान चार रिंगर लेक्टेट सोल्यूशन (आरएल ग्लूकोज) की बोतलों में फंगस पाया गया। इस बात की जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में इस सीरियल की आरएल ग्लूकोज की बोतलों की छानबीन की गई।
फैजाबाद लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी की ओर से हरदोई जिले को ब्रांच नंबर सी टू वी 20941 की 10,600 आरएल ग्लूकोज की बोतल आईं थीं। काॅरपोरेशन के प्रभारी शरस गुप्ता ने बताया कि सभी आरएल बोतलों को जिला अस्पताल महिला अस्पताल व सीएचसी पर भेज दी गई थी। इसी बीच तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज की ओटी में एक मरीज को आरएल की बोतल लगाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच डयूटी पर मौजूद डॉ. विकास चंद्रा ने आरएल की बोतल चेक की। उनका कहना उस आरएल की बोतल में फंगस दिखाई दी। इस बात की जानकारी सीएमएस को दी गई। इसके बाद इस सीरीज की सभी बोतल को हटाने के लिए कहा गया। वहीं सीएमडी के जिम्मेदारों ने बताया कि इस सीरीज की आरएल की बोतलें काफी दिन पहले आईं थीं जो अब स्टाॅक में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

इन कारणों से होता है फंगस
डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि जब कोई आरएल की बोतल में लीकेज होती है। इसके अलावा सीलन में रहती है तो ऐसी अवस्था में आरएल की बोतल में फंगस हो जाती है। ओटी में जो भी फंगस युक्त बोतल मिली थी, उन्हें काट कर फेंक दिया गया था। जिसकी सूचना भी दे दी गई थी।
---------------------
2024 में है एक्सपॉयरी
मेडिकल कॉलेज में जिस आरएल की बोतल में फंगस पाया गया है उसका निमार्ण 11 नवंबर 2022 में हुआ है। उसकी एक्सपॉयरी तिथि 10 अक्तूबर 2024 है।
वर्जन
आरएल की बोतल में फंगस होने की शिकायत आई थी। इसके बाद चेक कराया गया है। जो बोतल है इस तरह की थी। उन्हें हटा दिया गया है। अब दूसरी सीरीज की आरएल आ गई है। जो प्रयोग में लाई जा रही है।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed